सिंह राशिफल 2021

leo

सिंह राशिफल 2021 :

सिंह राशि के नाम के मुताबिक़ इस राशि के जातक आत्मविश्वासी, निडर और शेर के समान साहसी होते हैं | स्वभाव से ये बेहद मुंहफट होते हैं और जैसा महसूस करते हैं तुरंत बिना किसी झिझक के बोल देते हैं| बहुत स्वाभिमानी होने के कारण इनका तेज इनके चेहरे से साफ़ झलकता है|

सिंह वार्षिक राशिफल :

वार्षिक राशिफल के अनुसार सिंह राशि के जातको के लिए भी नया साल का आगाज नई उम्मीदों के साथ बहुत अच्छा होने वाला है। नए वर्ष 2021 के पहले माह में सिंह राशि का स्वामी सूर्य करियर के स्वामी बुध के साथ सुख के भाग अर्थात धनु राशि में होंगे,जिससे सुख संबंधी चीजें प्राप्त होंगी| कार्य में सफलता और वृद्धि के योग के साथ व्यापार करने वालों के लिए भी यह वर्ष बहुत अच्छा समय रहेगा जिसका कारण है बिज़नेस का स्वामी बृहस्पति का कर्म फल दाता शनि के साथ त्रिकोण में जाकर एक केंद्र त्रिकोण का राजयोग बनाना, जो व्यापार में राजयोग को जन्म देता है | धन के स्वामी शुक्र का भी पराक्रम के भाग में आकर भाग्य पर दृष्टि डालन एक प्रबल योग को जन्म देता है| जातकों के स्वास्थ्य की बात करें तो उसके लिए भी संकेत उत्तम प्राप्त होते हैं किन्तु फ़ाइनेंस में स्थिरता नहीं रहेगी| अर्थात पैसे आएंगे लेकिन ज्यादा समय तक नहीं रह सकेंगे, ऐसी स्थिति से बचने के लिए आपको अपने ख़र्चों पर नियंत्रण रखना होगा। बाकी आपके वित्त से लेकर करियर व संबंध तक के लिए यह समय आपके अनुकूल रहेगा। वार्षिक सिंह राशिफल 2021 के मुताबिक पहली तिमाही का दूसरा महीना भी सिंह राशि के लिए अच्छा संकेत देता दिखाई दे रहा है। जहां एक तरफ सूर्य लाभ घर के स्वामी होकर सुख के भाग में मकर राशि में बैठे हैं वहीं दूसरी ओर चार ग्रहों का एक चतुर्थ ग्रही राज योग बन रहा है जो कार्यक्षेत्र वालों के लिए भी बेहतरीन नतीजे लेकर आएगा| हालांकि इससे आपके मन में थोड़ी चंचलता बनी रहेगी। व्यापार करने वालों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा जाने वाला है|  विदेश से नहीं आपको किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य भी सामान्यतः उत्तम रहने के संकेत हैं| धन प्राप्ति के नए स्रोत बन सकते हैं|

सूर्य लग्न का स्वामी बनकर के सुख के घर में बुध के साथ एक आदित्य योग बना रहा है जिसका गोचर करके वृश्चिक राशि में प्रवेश करना कार्यक्षेत्र वालों के लिए उपयुक्त किन्तु व्यापार वालों के लिए थोड़ा सा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। यह वर्ष इस राशि में प्यार करने वालों के लिए अच्छा लेकिन वैवाहिक जीवन के लिए बहुत अच्छा नहीं खा जा सकता। दोनों के बीच में मन मुटाव और तकरार जैसी स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं परंतु धन संबंधी योग अच्छे बन रहे हैं|

 

Similar Posts