कन्या राशिफल 2021

virgo

कन्या राशिफल 2021

 

कन्या राशि, राशि चक्र में छठे स्थान पर आती है| इस राशि के जातक बहुत मेहनती होते हैं और इन्हे कार्य करने और उसका प्रबंधन करने में बेहद आनंद आता है। ये अपना ध्यान दूसरों की मदद करने पर लगा कर रखते हैं और इस बात पर बिलकुल ध्यान नहीं देते कि लोग उनके बारे में क्या सोच रहे हैं।

 

कन्या वार्षिक राशिफल :

 

कन्या राशिफल 2021 के अनुसार साल की शुरुआत कन्या लग्न से होने के कारण वर्ष का शुरूआती समय कन्या राशि वालों के लिए भी बहुत अच्छा रहेगा | फिर जनवरी में लग्न व कार्यक्षेत्र के स्वामी बुध का सूर्य के साथ सुख भाग में बैठना एक आदित्य योग को जन्म देता है, जो आपके कार्य व करियर के लिए बेहद फ़ायदेमंद साबित होने वाला है। आपको बता दें कि सूर्य की दृष्टि कार्यक्षेत्र पर पड़ना कार्यों में सफलता, धन लाभ दिलाने के साथ ही वैवाहिक जीवन व व्यापार करने वालों के लिए लाभकारी होता है और इसी के चलते यह समय आपके लिए भी अच्छा जाने वाला होगा। प्रेम करने वालों के लिए भी यह समय अच्छा रहेगा| स्वास्थ्य भी उत्तम रहने के संकेत प्राप्त होते हैं। निःसंदेह साल का आगाज कन्या राशि के जातको के लिए शानदार होगा। साल की पहली तिमाही का मध्य समय भी कन्या राशि वालों के लिए अच्छा माना जा रहा है| क्योंकि सुख के भाग में चार ग्रहों के होने से एक चतुर ग्रही राजयोग बनेगा, जिसके चलते आपके भाग्य और कर्म के बीच दृष्टि संबंध होगा और इसका सीधा-सीधा लाभ आपको करियर में मिलेगा और इस समय भाग्य भी आपका पूरा साथ देगा। बिज़नेस करने वालों के लिए भी यह समय सही रहेगा। अगर आप व्यापारी जातक हैं तो आप अपने बिजनेस को बढ़ाने की योजना पर काम कर सकते हैं | जो जातक विदेश जाने का प्रयास कर रहे हैं उनके लिए भी इस समय सफलता के योग बन रहे हैं | धन प्राप्ति के दृष्टिकोण से भी कन्या राशि वालों के लिए यह साल बहुत अच्छा रहेगा | जातको को धन लाभ प्राप्त होने के साथ-साथ रुका धन भी वापस मिल सकता है। निवेश करने के लिए यह समय पूरी तरह ठीक है। प्रेमियों की बात करें तो उनके लिए भी यह महीना आनंद देने वाला होगा।

 

कुल मिलाकर वर्ष 2021 कन्या राशि के जातको के लिए कई मायनों में सुखद साबित होने वाला है। बस परिश्रम करें, फल आपको समय के साथ स्वयं प्राप्त होगा |

 

Similar Posts