कर्क राशिफल 2021

cancer

कर्क राशिफल 2021 : 

कर्क राशि के तहत आने वाले जातक, अपने घरों और सगे-संबंधियों से बहुत प्यार करते हैं। प्रतीक चिन्ह केकड़ा वाली कर्क राशि पूरे राशि चक्र का सबसे ज्यादा संयम और सहानुभूति पूर्ण मानी गई है |

कर्क वार्षिक राशिफल :

कर्क राशि वाले जातको के लिए 2021 का साल बहुत अच्छा कहा जा रहा है | कर्क राशिफल 2021 की कुंडली कन्या लग्न की बन रही है और चंद्रमा का लाभ स्थान में होना, लाभ के नित्य नये आयाम बना रहा है। कुंडली में बन रहे इन योगो से जातको के लिए धन लाभ का प्रबल योग बना रहा है। कर्क राशि में सूर्य का धनु राशि में बुद्ध के साथ बैठने से बुधादित्य योग बन रहा है, जो आपके करियर को हर दिन नई उच्चाइयों पर ले जाने में बेहद मददगार साबित होगा | यह साल आपके लिए हर पक्ष में शुभ संकेत दे रहा है| आप अपनी सूझबूझ की मदद से इस वर्ष अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल होंगे। हालांकि कुछ परेशानियां होंगी, परंतु अधिकतर समय आपके लिए सही ही रहेगा। कुंडली में बैठे सूर्य का गोचर होकर धनु राशि से निकलकर मकर में आना और मकर तथा सूर्य का करियर को देखना एक बहुत ही मान सम्मान दिलाने वाला योग बना रहा है जिसके परिणाम स्वरूप वर्ष का आगाज आपके लिए बहुत ही अच्छा साबित होगा | कर्क राशिफल के अनुसार वर्ष का पहला तिमाही आपके लिए फलदायक संकेत दे रहा है। काफी समय से चल रही वित्तीय परेशानियां इस वर्ष दूर हो सकती है। अत्याधिक लाभ के लिए समय का सदुपयोग करें क्योंकि धन लाभ आपको आपके कार्य व पराक्रम से ही प्राप्त होगा, धन का स्वामी पराक्रम भाव में बैठने से पराक्रम में वृद्धि होने के साथ धन के लिए अच्छा योग बनाता है जिससे स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा, जहां एक ओर वैवाहिक जीवन पति-पत्नी के बीच में प्रेम प्यार जगाएगा वहीं दूसरी तरफ कर्क लवर्स के लिए भी यह वर्ष बहुत अच्छा माना जा रहा है |

मंगल का कुंडली के तीसरे घर में जाकर के भाग्य व कर्म को देखना कर्म व भाग्य में अच्छे परिणाम देने वाला योग बनाता है, किंतु बृहस्पति का सप्तम भाव में बैठना आपके व्यापार तथा पर्सनल मामलो में दिक्क्तों का कारण बन सकता है। कर्क राशि में 19 दिसंबर को शुक्र वक्री हो जाएंगे जो पंचम में विराजमान होंगे, वक्र शुक्र कर्क लवर्स को अच्छा परिणाम नहीं देंगे जिस कारण प्रेम करने वालों के लिए वर्ष का अंतिम समय उतार-चढ़ाव वाला होगा, लेकिन धन में वृद्धि होगी।

कुल मिलाकर कर्क राशि के जातको के लिए यह वर्ष आपके परिश्रम व सूझबूझ के मुताबिक़ परिणाम देगा। छोटी मोटी दिक्कतें आपके सामने आ सकती है ऐसे में धैर्य बनाए रखें|

Similar Posts