वृश्चिक राशिफल 2021

scorpio

वृश्चिक राशिफल 2021

 

वृश्चिक राशि का चिह्न शक्तिशाली और खतरनाक बिच्छू हैं | इस राशि के जातको की प्रकृति को विविध बताया गया है | माना जाता है कि ऐसे लोगो के आसपास रहना एक दिलचस्प अनुभव हो सकता हैं पर साथ ही साथ कभी-कभी यह खतरनाक भी बन जाता है | कुछ ज्योतिषी इस राशि को तीन प्रकार से बांटते हैं – पहले महान और उत्साही – जो बहुत ही दयालु भी होते हैं, दुसरे जहरीले जो खतरनाक होते हैं और तीसरे रंग बदलू  -जो स्थिति के अनुसार अपनी पहचान बदलने में माहिर होते हैं |

वृश्चिक वार्षिक राशिफल :

ज्योतिष शास्त्र और वृश्चिक राशिफल के मुताबिक आने वाले नए साल 2021 का आगाज आपके लिए धमाकेदार साबित होने वाला है। क्योंकि राशि का स्वामी मंगल का पराक्रम का स्वामी होने के साथ अपने घर में बैठकर पराक्रम पाए दृष्टि बनाये रखना पराक्रम में वृद्धि करेगा, जिससे आपके करियर में निःसंदेह बढ़ोतरी होगी | आप इस वर्ष अपने कार्यक्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। कुंडली में बुध का कर्मेश होकर सूर्य के साथ सुख के भाग में बैठना एक बुधादित्य योग बनाता है जिसका सीधा असर आपके कार्य व व्यापार के साथ व्यक्तित्व पर भी साफ़ दिखाई देगा | इन सभी योगो के फलस्वरूप आप अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव देखेंगे और यह आपके करियर को नई बुलंदियों पर ले जाने का काम करेगा। व्यापार क्षेत्र में भी आपको अप्रत्याशित लाभ प्राप्त हो सकता है। मंगल के लाभ भाग में दृष्टि लाभेश चंद्रमा के साथ लक्ष्मी नारायण योग का जन्म लेना, आपके वित्तीय पक्ष के लिए बेहद शुभ संकेत देता है। निश्चित रूप से आपके धन में वृद्धि होगी और साथ ही प्रेम व वैवाहिक जीवन भी खुशहाल होगा | स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह समय बिल्कुल उत्तम है। आपको सेहत की भी अधिक चिंता करने की जरूरत नहीं है। यह साल आपके लिए अपने साथ कई सौगात लेकर आने वाला है। वर्ष के मध्य तक काम को लेकर आप कम संतुष्ट हो सकते हैं जो आपको परेशान भी कर सकता है| इस समय आपको सावधानी बरतने के साथ-साथ धैर्य से काम करने की आवश्यकता होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय सही है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा है, साथ ही आपको इस समय अपनी प्रतियोगी तैयारी में लग जाना चाहिए।

वर्ष 2021 के अंतिम चरण के राशिफल के अनुसार वृश्चिक राशि के जातको के लिए इस वर्ष का अंतिम समय बेहद अच्छा जाने वाला है, क्योंकि राशि के स्वामी मंगल का कुंडली के तीसरे घर में जाना कार्यक्षेत्र में वृद्धि दर्शाता है| व्यापारियों के लिए समय थोड़ा परेशानी देने वाला बन सकता है। ऐसे में व्यापार करने वालों के लिए ख़ास सलाह है कि संयम से काम ले और सावधान रहे| यह समय थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला अवश्य रहेगा लेकिन समय के साथ ही सब ठीक भी हो जाएगा। 

Similar Posts